Rajasthan Staff Selection Board CET-26

बोर्ड द्वारा राजस्थान अधीनस्थ एवं लिपिकवर्गीय सेवा (समान पात्रता परीक्षा) नियम-2022 यथा संशोधित के अंतर्गत निम्नलिखित सेवाओं हेतु समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2026 के लिए निर्धारित प्रपत्र में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन में वर्णित शर्तों एवं निर्बन्धनों के अध्यधीन ऑनलाईन आवेदन पत्र (Online Application Form) आमंत्रित किये जाते है।

परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम

परीक्षा ऑफलाइन बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित होगी और एक से अधिक चरणों में होने पर नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी

  • कुल प्रश्नों की संख्या: 150
  • कुल अंक: 300
  • समय: 3 घंटे
  • नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए $1/3$ भाग काटा जाएगा।
  • न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है। SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5% की शिथिलता (यानी 35%) प्राप्त होगी।

पाठ्यक्रम के मुख्य विषय

  1. भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित)।
  2. राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।
  3. भारत एवं राजस्थान का भूगोल।
  4. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान के विशेष संदर्भ में)।
  5. भारत एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
  6. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
  7. तार्किक विवेचन (Logical Reasoning) एवं मानसिक योग्यता/गणित।
  8. समसामयिक घटनाएं (Current Affairs) एवं नागरिक कर्तव्य।
  9. जन स्वास्थ्य (Public Health – First aid, CPR, सोशल मीडिया लत के प्रभाव)।
  10. कंप्यूटर की जानकारी (MS Office, AI, साइबर सिक्योरिटी)।
  11. भाषा ज्ञान (सामान्य हिन्दी एवं General English)।

Leave a Comment