समान पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test) (स्नातक स्तर)-2026
बोर्ड द्वारा राजस्थान अधीनस्थ एवं लिपिकवर्गीय सेवा (समान पात्रता परीक्षा) नियम-2022 यथा संशोधित के अंतर्गत निम्नलिखित सेवाओं हेतु समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2026 के लिए निर्धारित प्रपत्र में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन में वर्णित शर्तों एवं निर्बन्धनों के अध्यधीन ऑनलाईन आवेदन पत्र (Online Application Form) आमंत्रित किये जाते है।
| Application dates | Open – 04 Jul 26 Close – 02 Aug 26 |
| Qualification | Graduation |
| Age Limit | 18 to 40 yrs (As on 01 Jan 2027 ) |
| Exam Fee | 600/- UR/OBC/EWS 400/- All other |
| Download Notification | Click Here |
| Apply Online | Click here |
परीक्षा की स्कीम एवं पाठ्यक्रम
परीक्षा ऑफलाइन बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित होगी और एक से अधिक चरणों में होने पर नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
- कुल प्रश्नों की संख्या: 150
- कुल अंक: 300
- समय: 3 घंटे
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए $1/3$ भाग काटा जाएगा।
- न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है। SC/ST वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें 5% की शिथिलता (यानी 35%) प्राप्त होगी।
पाठ्यक्रम के मुख्य विषय
- भारत और राजस्थान का इतिहास (भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के विशेष सन्दर्भ सहित)।
- राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत।
- भारत एवं राजस्थान का भूगोल।
- भारतीय राजनीतिक व्यवस्था (राजस्थान के विशेष संदर्भ में)।
- भारत एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था।
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
- तार्किक विवेचन (Logical Reasoning) एवं मानसिक योग्यता/गणित।
- समसामयिक घटनाएं (Current Affairs) एवं नागरिक कर्तव्य।
- जन स्वास्थ्य (Public Health – First aid, CPR, सोशल मीडिया लत के प्रभाव)।
- कंप्यूटर की जानकारी (MS Office, AI, साइबर सिक्योरिटी)।
- भाषा ज्ञान (सामान्य हिन्दी एवं General English)।