आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा, उत्तरप्रदेश (वि.स.08/26) Last date – 24 Jun 26

ऑनलाइन आवेदन / शुल्क जमा करना प्रारम्भ होने की तिथि: 04-06-2026

आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 24-06-2026

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 01-07-2026

कुल पद – 722

योग्यता के लिये विशेष सूचना

आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/09 हेतु केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो विज्ञापित पद हेतु वांछित अनिवार्य अर्हता धारित करते हों तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test- PET-2025) में सम्मिलित हुए हों एवं उन्हें आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो। (p. 1) मुख्य परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test-PET 2025) के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट के अनुसार की जाएगी तथा शार्टलिस्ट किए गये अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। (p. 1) प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में वास्तविक (Absolute) स्कोर अथवा नार्मलाइज़्ड स्कोर में शून्य या उससे कम / ऋणात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment